लालकुआं: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गए आगरा, मुहबोले चाचा ने किया रिश्तो को शर्मसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र से रिश्तो को शर्मसार कर मुहबोले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर दिया। यहां चाची अपनी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई, जहाँ नाबालिग के साथ सौतेले चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली चाची तथा मुहबोले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं की एक श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बीते 1 अप्रैल को पुलिस में तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी। उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशन से पता चला कि नाबालिग लड़की की लोकेशन आगरा है।

जिसके बाद नाबालिग लड़की को उसके मुंह बोले चाचा एवं चाची ने वापस भेज दिया। जैसे ही पीड़िता लालकुआं पहुंची तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अपने बयानों में नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली नाबालिग लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ आगरा में रह रहीं थी। इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ रात बिताने का दवाब बनाया। जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार

जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं 3/4 व 16/17 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है ओर आगे मि कार्यवाही जारी है।

Lalkuan: The minor was seduced and taken to Agra, the uncle embarrassed the relationship

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440