जमीन को लेकर दोनों ने पक्षों ने सौंपी पुलिस को तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो लोगों ने एक-दूसरे पर जबरन जमीन पर ट्रैक्टर चलाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पुरानी आईटीआई गौजाजाली उत्तर निवासी अतुल शर्मा पुत्र स्व. चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा है कि उसने कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में स्थित 7 बीघा भूमि में चाहर दीवारी खड़ी की थी। जिसे ध्वस्त कर प्रदीप कुमार पुत्र स्व. रामप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर से जोत दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज पर उतारू हो गये। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जबकि मामले में दूसरी तहरीर प्रदीप कुमार की ओर से सौंपी गई है। उसने भी अतुल शर्मा पक्ष पर जमीन की फसल को नष्ट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440