उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड की सुरंग में भूस्खलन, 36 मजदूर अंदर फंसे, पाइप से पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी/देहरादून। यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कई मजदूर सुरंग में काम कर रहे थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं, हालांकि इनकी संख्या 36 बताई जा रही है। कई रिपोर्ट्स में फंसे हुए मजदूरों की संख्या 40 भी बताई गई। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हर कोई चिंतित जरूर है। अंदर फंसे मजदूरों को आक्सीजन पाइप के जरिए पहुंचाई जा रही है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुग कंपनी कर रही है। हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक

जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। बता दें कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक सुरंग बनाई जा रही है। रविवार की सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हुआ है। सूचना के बाद कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। यहां दिन रात काम चल रहा था। सुरंग निर्माण में करीब एक हजार मजदूर लगे थे, जो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे थे। 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण 500मीं. शेष रह गया था। जिसे फरवरी तक पूरा करने लक्ष्य रखा गया था। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -   24 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440