देर रात पुलिस बदशाम में मुठभेड़, पैर में लगी गोली, ऋषिकेश में ज्वैलर्स से की थी लूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर गुरुवार देर रात देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल था। इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440