नेता प्रतिपक्ष ने जूस पिलाकर कराया कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना स्थागित

खबर शेयर करें

भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायकि जांच की मांग लेकर किया निगम गेट पर प्रदर्शन

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायकि जांच की मांग को लेकर चल रहा महानगर कांग्रेस कमेटी का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित हो गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने यह निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को आगामी सत्र में सदन में उठाने का भरोसा भी दिलाया।

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायकि जांच की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन कार्यकर्ता धरनास्थल बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। यहां से वह पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत नगर निगम गेट पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री व मेयर के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया। इस दौरान कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के मेयर की मौजूदगी में नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहे हैं। लेकिन सरकार इसे नजरंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार और घोटाले पर्याय बन चुका है। स्टाम्प ड्यूटी की चोरी जैसा महाघोटाला हो या राशन वितरण वितरण से लेकर सैनिटाइजेशन एप्रे और फॉगिंग का कार्य हो सभी में गड़बड़झाला हुआ है। इसकी न्यायिक जांच होनी ही चाहिए। यहां निर्धारित समय 2 बजे तक प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस धरनास्थल पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कार्यकर्ताओं से धरना स्थगित करने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को आगामी विधान सभा सत्र में सदन में उठाएंगी। इस पर कार्यकर्ता मान गये और नेता प्रतिपक्ष ने जूस पिलाकर धरना स्थगित कराया। कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।
इस दौरान सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, जीवन कार्की, नरेंद्रजीत सिंह रोडू, मंजू तिवारी, वरुण भाकुनी, विनोद दानी, हरीश जोशी, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, रोहित कुमार, रज्जी बिष्ट, संजय बिष्ट, नवीन पांडेय, गुफरान, तौफीक अहमद, रईस अहमद, शकील सलमानी, अबु तसलीम, प्रमोद कोटलिया, नेत्र बल्लभ जोशी, रविन्द्र रावत, देवेंद्र नेगी, इंदर बिष्ट, कुबेर कार्की, आनंद डसीला, मोहित आनंद, उमेश बिनवाल, मोहन बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, गिरीश पांडे, शकील अंसारी, संदीप भैसोड़ा, मोहनीश खुल्बे, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश पांडे, प्रदीप कुमार, नरेश अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440