नेता प्रतिपक्ष पेट्रोल और डीजल के दामों की वृद्धि पर नाराज

खबर शेयर करें

पेट्रोल एवं डीजल पर लगायी गयी एक्साइज ड्यूटी को राज्य सरकार करे माफ : डॉ0 इन्दिरा हृदयेश

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि राज्य सरकार पेट्रोल एवं डीजल पर लगायी गयी एक्साइज ड्यूटी को माफ किया जाये।

मंगलवार को जारी प्रेस बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विगत 16 दिनों से पैट्रोल और डीजल के दामों को लगातर बढ़ाया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न इस गम्भीर आर्थिक संकट के समय आवागमन और ट्रांसपोटेशन महंगा हो गया है। जिस कारण सब्जी, तेल व सभी प्रकार के खाद्यान्नों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में काफी कमी आयी है और सरकार पैट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि करने पर तुली हुई है।
श्रीमती डॉ0 हृदयेश ने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440