-कोरोना संकट में अब तक 31 हज़ार भोजन पैकेट व 1412 राशन किट बांटें
-थालसेवा टीम ने छू लिया है भोजन सेवा की 5 लाख थाली का आंकड़ा

समाचार सच, हल्द्वानी। टीम थालसेवा ने अपनी भोजन सेवा की 5 लाख थाली का आंकड़ा छू लिया है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश ने इस सेवा कार्य मे आकर भोजन की गुढ़वत्ता जांची व थालसेवकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने यह भी देखा कि भोजन आर.ओ. पानी पर ही पकाया जा रहा है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने थाल सेवा के कार्यों की प्रशंसा भी की।

ज्ञात हो कि कोरोना संकट में टीम थाल सेवा प्रतिदिन 1700-1800 भोजन पैकिट्स, प्रतिदिन पुलिस पिकेट्स तक पहुंचा रहे है, जहां से पुलिस अधिकारी गरीब, जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे है। शहर में कोरोना संकट में ड्यूटी दे रही पुलिस और अन्य सदस्यों के लिए बड़ती गर्मी को देखते हुए टीम थाल सेवा द्वारा हल्द्वानी की सभी पुलिस पिकेट्स पर 20-20 लीटर के ठंडे पानी के केन रखने की सेवा भी शुरू कर दी है।
कोरोना संकट में अभी तक थाल सेवा टीम और रोटी बैंक मिलकर लगभग 31020 भोजन पैकेट्स की सेवा कर चुकी है, साथ ही 1412 राशन किट की सेवा भी संस्था द्वारा की गई है।
सेवादारों में अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, गिरीश मेलकानी, अतुल वर्मा, प्रवीण मित्तल, दयाल पांडेय, चन्द्र शेखर वर्मा, तरुण सक्सेना, रवि यादव, सरयू प्रसाद, रक्षित वर्मा, रितेश आनन्द, चन्द्र शेखर वर्मा, सुमित बांगा, दीपक वर्मा, जीत सिह, हिमांशु बिष्ट, राकेश पाण्डे, लवकुश यादव, दिनेश आदि सेवा दे रहे है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


