नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा ने मुख्यमंत्री को दिये कोरोना मामले पर कई सुझाव, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता करते हुए कोरोना मामले पर उन्हें कई सुझाव दिये है। वार्ता के दौरान उन्होंने लोगों को क्वारंटाइन किये हुए 14 दिन पूर्ण हो गये है। उन्हें उनके घर पहुंचाने का प्रबन्ध किया जाय। जिस पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।

डॉ0 हृदयेश मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि जिन स्थानों पर लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा हैं, वहां पर अखबार व टेलीविजन की भी व्यवस्था की जाये, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी गई है। उन्होंने किसानों को फसल कटान में आ रही कठिनाइयों को भी दूर करने हेतु मुख्यमंत्री से दिशा-निर्देश जारी करने को कहा जिस पर मुख्यमंत्री ने अतिशीघ्र कार्यवाही को आश्वासन दिया। मुख्य सचिव से वार्ता कर आदेशों को शीघ्र लागू करने को कहा।

नेता प्रतिपक्ष ने इस महामारी व कठिनाई के दौर में सबको सहयोग कर इस दौर से निकलना होगा। उन्होंने बताया कि सहयोग का ही नतीजा है कि इन पांच दिनों में किसी भी जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं आयी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440