नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश ने फिर साधा राज्य सरकार पर निशाना, क्या कहा पढ़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि डबल इंजन सरकार एकतरफा निर्णय लेकर सभी के वेतन से कटौती तो कर रही है, बावजूद इसके प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधर रही हैं। उन्होंने सरकार को चेताया है कि वह कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करे और तत्काल प्रभाव से वेतन कटौती का आदेश वापस ले। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बजाय मनमाने निर्णय लेने पर उतारू है। जिसमें कर्मचारियों के वेतन से एक साल तक प्रतिमाह एक दिन की वेतन कटौती भी शामिल है। कहा कि इसके लिए सरकार ने कर्मचारी संगठनों को विश्वास में नहीं लिया है। यहां तक कि कोरोना महामारी के खिलाफ दिन-रात कार्य कर रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी वेतन कटौती से मुक्त नहीं रखा गया है। इस मुद्दे पर चिकित्सक सरकार से बेहद नाराज हैं। चिकित्सकों का कहना है कि विपरित परिस्थितियों में कार्य करने पर उन्हें अतिरिक्त वेतन देने के बजाय उल्टा उनके वेतन में कटौती की जा रही है। एकतरफा वेतन कटौती करना न्याय संगत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार एकतरफा निर्णय लेकर सभी के वेतन में कटौती कर रही है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि वेतन कटौती के बावजूद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। इनमें सुधार की दिशा में सरकार कोई कदम उठाती नहीं दिख रही है। जिसका खामियाजा मरीजों व आमजनता को भुगतान पड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सरकार तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करे और वेतन कटौती का आदेश वापस ले।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440