मुनस्यारी में आयी आपदा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख, कहा सरकार शीध्र ही पहुंचाये प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मुनस्यारी में आई आपदा पर दुख जताते हुए कहा है कि बादल फटने के कारण पिथौरागढ़ का दूरस्थ इलाका दुदर्शा का शिकार हो गया है। घरों में मलवा भर गया है, सड़के टूट चुकी है, साथ ही आवागन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा इस समय कोरोना काल में आर्थिक मंदी शिकार सब लोग है। ऐसे सरकार द्वारा उन्हें तत्काल राहत पहुंचायी जानी चाहिए। जिनके घर टूटे हैं, उन्हें तुरंत आर्थिक मदद दी जाए। आपदा में जान गंवाने वाले परिवार के लोगों को भी शीघ्र आपदा मद से आर्थिक मदद दी जाये।
उनका कहना था कि वर्तमान में कोरोना काल के बीच ऐसी प्राकृतिक आपदा असहनीय है। उन्होंने बताया की उन्हें मदद के लिए स्थानीय लोगों के फोन आ रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बचाव राहत की निगरानी के लिए विशेष अफसर तैनात कर लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था आपदा मद से युद्ध स्तर पर होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने पति पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440