नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने कहा : घबराने की जरूरत नहीं, कोई परिवार नहीं रहेगा भूखा

खबर शेयर करें

-महानगर के प्रत्येक वार्ड जनप्रतिनिधि से मांगी परेशान लोगों की सूची
-पटवारी से सूची की पुष्टि कर शीघ्र वितरण किया जायेगा कच्चा राशन

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने महानगर की गरीब व असहाय परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि अब उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं, कोई परिवार भूखा नहीं रहेगा। उनका यह भी कहना है कि अगर किसी को कोई कठिनाई हो तो वह उन्हें दूरभाष पर सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। उनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जायेगा।

ज्ञात हो कि विगत दिनों भी नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख और पांच लाख की राशि स्वास्थ्य व गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए दे चुकी है।

श्रीमती इंदिरा हृदयेश ने मंगलवार को जारी प्रेसनोट में कहा कि लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा संकट रोज की कमाई करने वालों पर आया है। जो रोज की कमाई कर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने महानगर के ऐसे परिवार को आश्वासन दिया है कि वे परेशान ना हो उनके द्वारा वार्ड जनप्रतिनिधियों से परेशान लोगों की सूची देने को कहा है। लिस्ट मिलने के बाद उनको शीघ्र ही कच्चा राशन का वितरण करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ऐसे कठिन दौर में प्रभावित लोगों की मदद को आगे आए सामाजिक संगठनों की सराहना भी की। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल घड़ी है, हम सबकों धैर्य से काम लेना है और कोरोना बीमारी से मिलकर लड़ना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440