नेता प्रतिपक्ष ने किया इनका सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड विधान सभा की नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने रोटी बैंक टीम को लॉकडाउन के दौरान किये गये उत्कृष्ट भोजन सेवा के लिये उनकी टीम को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रोटी बैंक टीम के द्वारा लगभग 2 सालों से प्रतिदिन भूखे लोगों को भोजन करवाने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के समय रोटी बैंक टीम द्वारा ओर अधिक सेवा भाव से गरीब, असहाय व निर्धन लोगों को भोजन कराकर जो सेवा दी वो बेहद ही सराहनीय है।
जिसके लिये डॉ इंदिरा हृदयेश और सुमित हृदयेश ने रोटी बैंक टीम के सभी सदस्य और सहयोगियों को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि रोटी बैंक टीम से लोगों को प्रेरणा लेकर इस कार्य में आगे आने प्रयास करना चाहिए। वे हर प्रकार की जनसेवा कार्य मे रोटी बैंक के साथ खड़े हैं।
तरुण सक्सेना, संजय आर्य, विजय सनवाल, विक्की परिहार, निखिल बोरा, रोहित सम्मल, निखिल आर्या, रोहित यादव, नितिन राठौर, विशाल बिष्ट, दिवाकर बर्गली, नीरज साहू, दिनेश मौर्य को सम्मानित किया गया।
रोटी बैंक के संस्थापक तरुण सक्सेना ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश और सुमित हृदयेश का सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440