नेता प्रतिपक्ष ने दी जेल भरो आंदोलन छेड़ने की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन से दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की अपील की है। ऐसा न होने पर मजबूरन जेल भरो आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। यहां जारी एक बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सामाजिक दूरी के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गये हैं। इससे प्रतीत होता है कि प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है और भ्रष्टाचार समेत जनसरोकार से जुड़े मुद्दे उठाने पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बेवजह मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा है कि वर्तमान समय कोरोना संक्रमणकाल का है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर किए जा रहे आंदोलन को स्थगित किया गया है। कांग्रेस कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करती चली आ रही है। लेकिन प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं पर मुकदमे थोप दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस ले और इस दुर्व्यवहार के लिए क्षमा मांगे। चेतावनी दी है कि यदि कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्यवाही की गई तो कांग्रेस को पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन का आह्वान कर दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440