नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ग्रहण किया पदभार, कहा- सदन से सड़क तक पार्टी करेगी संघर्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने कार्यालय में हवन-पूजन के बाद कार्यभार संभाला। इस मौके पर विधायक सुमित ह्रदयेश, भुवन कापड़ी, मनोज तिवारी, अनुपमा रावत, ममता रावत और गोपाल राणा मौजूद रहे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -   आंचल दुग्ध संघ में ISO टीम का बड़ा निरीक्षण, दूध की गुणवत्ता से लेकर पैकेजिंग तक हर व्यवस्था की हुई गहन जांच

कार्यभार संभालने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार को जनता के सवालों से बचने नहीं दिया जाएगा। सदन से सड़क तक पार्टी संघर्ष करेगी। सरकार बिजनेस न होने का बहाना बनाकर छोटे सदन संचालित करती रही है। सिर्फ नौ विधायक मौजूद रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी और विधायक एकजुट हैं। व्यस्तता की वजह से कुछ सदस्य नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ की इस ग्राम पंचायत ने पेश की मिसाल, बेटी के जन्म पर मिलेगा इनाम, शादी में भी आर्थिक सहयोग

उन्होंने कहा कि हरीश धामी को मनाने में वह कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुलाकात कर ज्ञापन सौपेंगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440