मोबाइल व वाटसएप पर घर बैठे मिलेगी कानूनी जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। लॉकडाउन के चलते अब लोगों को कानूनी जानकारी के लिये परेशान हो की आवश्यकता नहीं हैं। इसके लिये लोगों अपने मोबाइल व वाटसएप पर ही घर बैठे कानूनी जानकारी मिल जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मोहम्मद खान ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाकडाउन चल रहा है ऐसे में लोगों के घरों से बाहर निकलने की मनाही है। खान ने बताया कि लोगों को घरों पर ही कानूनी जानकारी देने एवं किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या के निराकरण के लिए प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालिटियर तथा अभिवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होनेे बताया कि कोई भी व्यक्ति घर में रहकर नियुक्त किये गये लोगों से मोबाइल पर बात कर जानकारी हासिल कर सकता है।

सचिव श्री खान ने बताया कि एडवोकेट गिरीश चन्द्र मोबाइल न0- (940105-13315), सोहन तिवारी (84758-65379), मो0 वासिम(95687-94786), रोहित पाठक (95286-97389) तथा दीपक जोशी (98370-92731) को दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पैरालीगल वालिटियर नीमा जोशी (94121-35043), मोहित कुमार (73020-02879), नरेन्द्र बिष्ट (92196-17906), कृष्णा चन्द्र (97568-07267) तथा अंजू बिष्ट (79068-64040)को भी दायित्व दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440