आइए जानते हैं कि कौन से जरूरी फल जो आपको स्वस्थ लाभ देते हैं, जिनका नियमित सेवन करने से बिमारियां रहती हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ये तो हम सभी जानते हैं कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं जिससे हम बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। फल का सेवन करने से हमारे शरीर में खनिज और विटामिन्स की कमी पूरी होती है,जो हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए तैयार करता है।

कई बीमारियों में डॉक्टर खुद मरीज को फल खाने की सलाह देते हैं। उच्च रक्तचाप, कैंसर, ह्दय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों में तो फल काफी जरूरी हो जाते हैं। ये मरीज को बीमारी से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं। वैसे को अलग-अलग फलों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। जिसे जरूरत के हिसाब से भी खाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से जरूरी फल आपको कितना स्वास्थ्य लाभ देते हैं।

संतरा
सभी फल हमे नियमित रूप से सेवन करते रहने चाहिए जिससे की हमे सही मात्रा में सभी न्यूट्रीएंट्स मिलते रहें साथ ही हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें। संतरा भी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। ये स्वाद में भी काफी अच्छा होता है, साथ ही ये आपको कई बीमारियों से भी निजात दिलाने में आपकी मदद करता है। संतरा खाने से इम्यून स्टिम मजबूत होता है। आपको बता दें कि संतरे का सेवन करना त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें -   38 साल… 4.80 लाख पौधे और अब 35 हजार का नया संकल्प! उत्तराखंड में प्राणवायु अभियान बना जनआंदोलन

सेब
अंग्रेजी में एक कहावत है, जिसका अर्थ है कि एक सेब रोज खाने से कोई बीमारी नजदीक नहीं आती। और यह बात पूरी तरह से सही है। सेब का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैं। इस खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेंट, फेफड़ों का कैंसर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा कम करता है।

आम
आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। इसमें कई ऐसे पोषक तत्घ्व होते हैं, जो आपको सेहतमंद बने रहने में मदद करते हैं। आम में मौजूद विटामिन सी और ई, पोटैशियम और आयरन शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। आम त्घ्वचा को निखारने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां

अंगूर
जरूरी फलों में अंगूर को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर और खून की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं अंगूर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तथा ये कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लडऩे की क्षमता देता है। इसके साथ ही ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने का काम करता है।

आलूबुखारा
यह मीठा और जूस से परिपूर्ण फल होता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर प्रतिरोधी होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दिल की बीमारी को दूर रखा जा सकता है।

केला
फलों में सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आने वाला फल है केला। यह डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में लाभकारी है। इसे खाने से फौरन ताकत मिलती है। यह आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से केले का सेवन करना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440