अलकनंदा में समा गई ज़िंदगी! बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस नदी में गिरी… 3 की मौत, 10 लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे, जो राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के नदी में गिरने से पहले उसमें सवार 10 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए। इनमें से 8 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि 3 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल 9 से 10 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें -   ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्द्वानी गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। नदी का तेज बहाव राहत-बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है, लेकिन टीम लगातार प्रयास में जुटी है।

बस का नंबर UK08 PA 7444 है, जो रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम जा रही थी। बस में सवार तीर्थयात्रियों में राजस्थान का सोनी परिवार प्रमुख रूप से शामिल था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा में गिरने की घटना अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ समेत सभी टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी यात्री सुरक्षित हों।

घटना का अपडेटः
कुल सवारः 20 (चालक सहित)
मृतकः 3
घायलः 8 (जिला अस्पताल में भर्ती)
लापताः 9 (खोजबीन जारी)

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डबल मर्डर का 6 घंटे में खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी के विरोध पर उतारा मौत के घाट

घायलों के नामः
1.दीपिका सोनी (42), सिरोही, राजस्थान
2.हेमलता सोनी (45), गोगुंडा, राजस्थान
3.ईश्वर सोनी (46), गुजरात
4.अमिता सोनी (49), मीरा रोड, महाराष्ट्र
5.भावना सोनी (43), गुजरात
6.भव्य सोनी (7), गुजरात
7.पार्थ सोनी (10), मध्य प्रदेश
8.सुमित कुमार (23, चालक), हरिद्वार

स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, और प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत कार्य तेज़ कर दिए हैं। यह हादसा चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा झटका है। प्रशासन लगातार अपडेट दे रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440