दीपों व मोमबत्तियों के उजाले से करें कोरोना पर वार

खबर शेयर करें

– नौ बजे से नौ मिनट तक घरों की बत्तियां बन्द करने का आहवान
-पीएम मोदी की पहल पर एकजुट होकर होने का संदेश
– सामाजिक दूरी पर भी दे ध्यान

समाचार सच, हल्द्वानी। पांच अपै्रल की रात्रि नौ बजे से नौ मिनट तक अपने घरों में मोमबत्ती, दीया व मोबाइल की लाइट जलाकर कोरोना को हराने का संकल्प लेना है। पीएम के आहवान पर देश की जनता इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। पीएम की इस पहल पर लोगों के विचार जानने के लिए संपादक समाचार सच बेव पोर्टल के सहायक संपादक धीरज भट्ट और संवाददाता सुशील शर्मा ने लोगों के विचार जाने और उनसे विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत बातचीत के संक्षिप्त अंश –

श्रीमती कुसुम मोंगा का कहना है कि हमें इस अभियान का समर्थन कर एकता का परिचय देना है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन अपनी बालकनी में दीप प्रज्जवलित कर रामनवमी पर्व मनाया उस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने-अपने दीप प्रज्जवलित कर एकता का परिचय दें।

आशा कार्यकत्री श्रीमती गीता जोशी कहा कहना है कि दीप प्रज्जवलित कर हम मोदी जी के अभियान को पूर्णतया समर्थन देते हुए अन्य लोगों से भी चाहेंगे कि वे इस मुहिम में पूर्व की भांति सहयोग प्रदान कर एकता की परिचय दें तथा सामाजिक दूरी बनाते हुए दीप महोत्सव मनाये।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

आशा भट्ट इनका कहना है कि मोदी जी ने 5 अप्रैल के रात्रि 9 बजे से 9 मिनट तक दीया, मोमबत्ती व मोबाइल फ्लैश से से जो प्रकाश करने का आहवान किया है। इसका एक कारण यह है कि इस वैश्विक महामारी में कोई भी अपने आप को अकेला महसूस न करें। पूरा देश एकजुटता के साथ समाज के साथ खड़ा है। वहीं उन्होंने सामाजिक दूरी पर भी बल दिया।

सामाजिक सेविका कमला लोशाली ने कहा कि इस अभियान में पूरे देश को सहयोग प्रदान करते हुए अपनी एकता का परिचय अपनी बालकनी, दरवाजे पर उजाला कर पूरे देश को देना चाहिए। वहीं हमारा परिवार तो इस अभियान को सफल बनाने में जोरों से तैयारी कर रहा है। उन्होंने सामाजिक दूरी पर ही बल दिया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

स्कूटी प्रशिक्षिका बीना शर्मा का कहना था कि कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने हेतु लोगों को एकजुटता का परिचय देते हुए अपने-अपने घरों में उजाला करना चाहिए और इस महामारी के खिलाफ लड़ रहे लोगों का साथ देते हुए एकता की मिशाल कायम करें। वहीं सामाजिक दूरी का भी ध्यान देना होगा।

महिला होमगार्ड श्रीमती गीता पाण्डे ने भी प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करते हुए लोगों से आहवान किया कि इस दीपोत्सव पर्व मनाते हुए कोरोना वायरस जैसी बीमारी को इस देश से उजाला कर समाप्त करे। उनका कहना था कि इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखना होगा।

केबल संचालक दिनेश अग्रवाल का कहना है कि हमें एकता का परिचय देते हुए 9 मिनट तक दीया, टार्च, मोमबत्ती व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस अभियान में भागीदार बनें। उन्होंने भी सामाजिक दूरी बनाये रखने पर बल दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440