ठेले में खुलेआम शराब परोसना पड़ा भारी, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां भोटिया पड़ाव क्षेत्र में दो लोगों को ठेले में खुलेआम शराब परोसना भारी पड़ गया। पुलिस ने इन दोनों ठेले वालों खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की वर्कशाप लाइन बरसाती नहर के पास एक युवक ठेले पर लोगों को खुलेआम शराब परोस रहा हैए जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेले वाले को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस उसके पास से शराब भी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गोपाल तोलिया पुत्र बिशन तोलिया निवासी राजेन्द्र सिंह जग्गी मल्ला गोरखपुर बताया। वहीं बरसाती नहर के पास भी पुलिस ने एक ठेली पर शराब परोस रहे आकाश कुमार पुत्र तपन कुमार निवासी गली नंबर 1 राजपुरा को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले के दोनों आरोपियों को खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440