समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन के कारण स्कूल के बच्चों की शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ रहा हैं। बच्चों की पढ़ाई में कोई प्रभाव न पड़े तो अब नगर के कई स्कूलों ने आनलाइन के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी है। इसी तरह महानगर के लिटिल फ्लावर स्कूल ने अपने स्कूली बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा देनी शुरू कर दी हैं।

स्कूल की प्रबन्धक शांति जीना ने बताया कि विगत 11 अपै्रल से उनके द्वारा व्हटसअप के माध्यम से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विषयों की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कराई गई है। पढ़ाई के इस प्रयोग से जहां बच्चे उत्साहित हैं वहीं अभिभावक भी अत्यन्त प्रसन्न नजर आ रहे हैं। कक्षाएं प्रातः 9 से 1 बजे तक होती है। जिसमें बच्चांे को वीडियो आदि के माध्यम से पढ़ाया जाता है, साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी से सम्बन्धित सावधानी भी समझायी जाती हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



