भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है बुधवार को जन्मे लोगों पर, ऐसे बनते हैं जीवन में योग

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी एक देवी देवता को समर्पित होता है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है, मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का होता है, गुरुवार को भगवान बृहस्पति का, शनिवार को भगवान शनि देव का और रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जो व्यक्ति जिस दिन जन्म लेता है, उस दिन का प्रभाव उस पर बना रहता है। आज हम आपको बताएंगे बुधवार के दिन जन्मे लोगों के बारे में खास बातें।

Ad Ad

बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश का होता है। बुधवार को जन्मे लोग बहुत खास होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन जन्मे लोग धर्म कर्म में ध्यान लगाने वाले होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बेहद बुद्धिमान, शांतिप्रिय और सभ्य होते हैं। इनमें छल कपट बिल्कुल भी नहीं होता है। इस दिन जन्मे लोग अपने माता-पिता का सम्मान और उनसे बेहद प्यार करते हैं।

मीठी बोली वाले होते हैं
बुधवार को जन्मे लोग स्वभाव से बुद्धिमान और शांत होते हैं। सामाज में काफी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते हैं और लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। लोगों की हर संभव मदद करते हैं। इनके इस स्वभाव से लोग इन्हें अपना सबसे करीबी समझने लगते हैं। इसके साथ ही अपनी मीठी वाणी और व्यवहार से ये लोगों के बेहद खास हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   24 जून 2025 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

परिस्थितियों के अनुसार ढल जाते हैं
इस जातक के लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढाल लेने की कला में माहिर होते हैं। इस कला के कारण इन्हें आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही अपने स्मार्ट और आकर्षक कार्यों से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होते हैं।

प्यार के मामले में होते हैं बहुत लकी
प्यार के मामले में यह काफी लकी होते हैं। इनके स्वभाव से हर कोई इनके करीब आना पसंद करता है। यह एक साथ कई लोगों से प्यार कर बैठते हैं लेकिन जिससे सच्चा प्यार करते हैं उसे कभी धोखा नहीं देते हैं। जब बात शादी की होती है तो यह एक समझदार जीवनसाथी चुनते हैं और इनकी यह चाहत पूरी भी होती है।

हर क्षेत्र में निपुण
अपने आकर्षक कार्यों और मेहनत से यह हर क्षेत्र में निपुण होते हैं और अपने कार्य से लोगों का दिल जीतते हैं लेकिन ज्यादा समय तक यह किसी कार्यक्षेत्र में टिक नहीं पाते। दूसरों की पीठ पीछे बुराई और अपने फायदे की यह सोच इन्हें नीचे गिरा देती है और लोग इन्हें दोहरे चरित्र का समझकर इनका साथ छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें -   25 जून को हलहारिणी अमावस्या: आषाढ़ मास को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं, कैसे करें पूजा-पाठ

कार्य को लेकर होते हैं कंफ्यूज
यह हर प्रकार के कार्य करना चाहते हैं। यह अपने किसी भी लक्ष्य को निर्धारित नहीं करते हैं और यही इनके असफलता का करण बन जाता है। एक साथ कई कार्य आजमाने का प्रयास करते हैं, जिस भी कार्य में फायदा देखते हैं बिना सोचे समझे उसी को शुरू करने की कोशिश करते हैं और कई बार इनके हांथ कुछ भी नहीं लगता बाद में इन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ता है।

महिलाएं होती हैं ब्यूटी विद ब्रेन्स
बुधवार को जन्मी स्त्रियां बेहद खूबसूरत और दिमागदार होती हैं। शिक्षा से लेकर सिंगिंग, बुधवार को जन्मी स्त्रियां बहुत खूबसूरत होती हैं। शिक्षा से लेकर डांस सिंगिंग तक प्रत्येक क्षेत्र में अपने नाम को ऊंचाइयों पर ले जाती हैं और सफलता हासिल करती हैं। यह आत्मनर्भर होती हैं और अपने कार्यों से ऊंचाइयों पर हासिल करने की चाहत रखती हैं।

भावुक भी होती हैं
इस दिन जन्मी स्त्रियां भावुक होती हैं और छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाया करती हैं। इनकी यह आदत लड़कों को बेहद पसंद होती है। प्यार के मामले में यह बेहद समझदार होती हैं और बहुत सोच समझकर रिश्तों को बनाती हैं। लोगों को अपनी बात मनवाने और सही समय पह झूठ बोलकर अपनी बात मनवाने की इनमें एक अद्भुत कला होती है जो इनके आगे बढ़ने में सहायक होती है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440