भगवान राम ने लिया अवतार, किया ताड़का का वध, कल होगा सीता स्वयंवर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में आज चौथे दिन भगवान श्री राम का जन्म, ताड़का, सुबाहु वध की लीला का सुंदर मंचन किया गया तत्पश्चात ताड़का व सुबाहु के पुतलों में आतिशबाजी के साथ दहन किया गया।

नगर की प्राचीनतम श्री रामलीला मैदान दिन की लीला के चौथे दिन व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा राम जन्म, ताड़का, सुबाहु वध का अपने मुखार मुख से वर्णन किया गया। सर्वप्रथम व्यास पूजन नरेंद्र रावत, प्रदीप जनौटी, जलज वार्ष्णेय के द्वारा किया गया। जहां एक ओर कल लीला का समापन भगवान विष्णु द्वारा अवतार लेने की घोषणा के साथ हुआ था वहीं भगवान विष्णु ने अपनी लीला दिखानी शुरू कर दी। अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ के चौथेपन तक कोई संतान न होने पर वह अपने गुरु वशिष्ठ जी द्वारा पुत्र प्राप्ति यज्ञ कराया। यज्ञ के प्रताप से महाराजा दशरथ की तीनों रानी के चार पुत्रों का जन्म होता है, वशिष्ठ जी ने उनका नाम राम, लक्ष्मण , भारत एवम शत्रुघ्न रखा। वहीं वन में तपस्या कर रहे मुनि विश्वामित्र जिन्हें अपने हवन, यज्ञ इत्यादि करने में राक्षसों का भय हमेशा सताता रहता था उनके द्वारा राजा दशरथ से दोनों राम, लक्ष्मण को अपनी रक्षा के लिए ले जाते हैं जहां पर उनका सामना राक्षसी ताड़का व मारीच सुबाहु से होता है, राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का व सुबाहु का वध कर देते हैं वहीं मारीच को बाण मारकर उसे लंका भेज देते हैं। राम की भूमिका में संजय रावत, लक्ष्मण कुणाल पाण्डे, भरत मेहुल जोशी, शत्रुघ्न की भूमिका स्पर्श द्वारा निभाई गयी।
ग्राउंड की व्यवस्था में अनमोल सिद्धि फाउंडेशन एवम लायनेस क्लब द्वारा की गई। साथ ही कल से रात्रि लीला का मंचन भी श्री वृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन की टीम द्वारा प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें गणेश पूजन नारद मोह तथा रावण, विभीषण तपस्या का मंचन किया जाएगा।

श्री राम कमेटी की रिसीवर श्रीमती ऋचा सिंह, सदस्य एनबी गुणवंत, भोलानाथ केसरवानी, विनीत अग्रवाल, सुमित जायसवाल, अनुभव गोयल, अजय राजौर, अमित जोशी उपस्थित रहे। किन्नरों द्वारा बधाइयां गाई गई। रामलीला मैदान की व्यवस्था मे राजेंद्र बिष्ट बबली, रीतेश जोशी, नब्बू भाई, सुशील शर्मा, प्रिंस गुप्ता, संजय गोयल, बिंदेश जायसवाल, सुचित्रा जायसवाल, शालिनी, रोहित ठाकुर, महेंद्र बोरा, यश गुप्ता कपिल अग्रहरी ने सेवा दी ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440