चंद्र ग्रहण 2023: सूतक काल का समय क्या है? वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब है, क्या है इसका सूतक काल और कहां दिखाई देगा यह

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। यह तो सभी जानते हैं कि चंद्रमा जब धरती की छाया से ढक जाता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को होने वाला है। चलिये जान लेते हैं कि यह चंद्र ग्रहण भारत में कितने बजे प्रारंभ होगा, विश्घ्व में कहां कहां दिखाई देगा और क्या होगा इसका सूतक काल का समय।

चंद्र ग्रहण कब है?
5 मई 2023 शुक्रवार के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण है।

क्या है चंद्र ग्रहण का समय?
भारतीय समयानुसार रात्रि 8.45 पर पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जो रात्रि करीब 1 बजे समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें -   रोज खाएं ये चीजें, चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को करेगा दूर

उपच्छाया से पहला स्पर्श काल- रात्रि 08.45 पर।
परमग्रास चंद्रग्रहण काल- रात्रि 10.53 पर।
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल- रात्रि 01.00 बजे।

उपच्छाया ग्रहण की कुल अवधि- 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकंड है।

कौन-सा है यह चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण कई प्रकार के होते है जिसमें उपच्छाया ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण को प्रमुख माना जाता है। इस बार के चंद्र ग्रहण को उपच्छाया ग्रहण माना जा रहा है। यानी यह आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय क्या है?

भारत में आंशिक या उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होता है। उल्लेखनीय है कि चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व इसका सूतक काल प्रारंभ हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति के कुछ मिनट बाद सूतक काल भी समाप्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: आवारा पशु से टकराकर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण

  • एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, पूर्वी अमेरिका, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर एवं अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण को बिना किसी टेलिस्कोप या उपकरण के देख सकते हैं।
  • यह ग्रहण भारत, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर में भी दिखाई देगा। भारत में यह नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद एवं पुणे में नजर आएगा।
  • इसके अलावा विदेश में यह चंद्र ग्रहण रोम, पेरिस, मैड्रिड, काहिरा, मास्को, बर्लिन, टोक्यो, बीजिंग, सिडनी, अबूधाबी, दुबई, रियाद, जेद्दा कराची और जोहानसबर्ग आदि शहरों में नजर आएगा।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440