19 अक्तूबर को मद्महेश्वर और 4 नवंबर को बंद होंगे तुंगनाथ के कपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। मद्महेस्वर के कपाट शीतकाल के लिए 19 अक्तूबर को सुबह 7 बजे बंद होंगे। उसी दिन डोली रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी। जबकि 22 नवंबर को डोली पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में विराजमान होगी। साथ ही मद्महेश्वर मेला भी आयोजित होगा। आज सुबह पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कार्याधिकारी एनपी जमलोकी व अन्य हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर तिथि व समय तय किया गया। वहीं, मार्कण्डेय मन्दिर मक्कूमठ में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि निश्चित की गई। चार नवंबर को तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद डोली रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी। पांच नवंबर को भनकुन और छह नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान होगी। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण केदारनाथ समेत द्वितीय व तृतीय केदार में कपाटोद्घाटन के बाद लगभग सवा माह तक सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन बीते एक माह से धामों में नियमित श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   जखोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440