महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन, कहा-देवभूमि में कण-कण में भगवान का वास

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली/रुद्रप्रयाग। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Maharaj Dhirendra Krishna Shastri) देहरादून में दिव्य दरबार लगाने के बाद आज सुबह बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शनों के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस बीच उन्होंने बाबा केदार और बदरी विशाल की विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भी हजारों के रूप में जुटी भीड़ का अभिवादन किया।

इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

धाम पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भव्य स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सबसे पहले सुबह बाबा केदार के दर्शन किए. उसके बाद वह बदरी विशाल के दर्शनों के लिए बदरीनाथ रवाना हुए। जहां उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन किए और धर्मशाला का भूमि पूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति के लोगों के साथ मुलाकात भी की। बाबा केदार के दर्शनों के दौरान उनके साथ निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, ऋषिकेश परमार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, संत राधे बाबा और पूर्व विधायक संगीत सोम मौजूद थे।

आपको बताते चले कि बीते दिन बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री देहरादून पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां के साथ सीएम आवास पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में पहुंचे। जहां करीब 40 हजार से ज्यादा भक्त मौजूद थे। सुबह 10 बजे से ही परेड ग्राउंड में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उत्तराखंड में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ये पहला दिव्य दरबार है, जिसमें उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   बैंक खाते बन रहे थे ठगी का जरिया, दिल्ली साइबर सेल ने 5 युवकों को दबोचा

दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया कि वो आने वाले समय में उत्तराखंड में 5 दिन लगातार कथा करेंगे। उन्होंने कहा, श्सौभाग्य है कि आप लोगों ने देवभूमि में जन्म लिया है. दुनिया की कोई भी शक्ति प्रभु हनुमान के सामने टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि देहरादून में एक दिन का दिव्य दरबार लगा, जो कि बहुत कम समय का था। लेकिन आगे 5 दिन का भव्य दरबार लगाया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440