उल्टी करने के दौरान महाराष्ट्र की महिला यात्री खाई में गिरी, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास उल्टी करने के दौरान महाराष्ट्र की महिला यात्री खाई गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।

देवप्रयाग थाना पुलिस के अनुसार महिला बस से उतर कर खाई की तरफ उल्टी करने गई थी। तभी महिला का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे वो सीधे खाई में जा गिरी। मृतक महिला कुमुद पत्नी राम शंकर राव अकोला महाराष्ट्र की रहने वाली थी। वो अपने पति के साथ चारधाम के दर्शन कर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस- एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इधर घटना के बाद महिला के पति का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440