पाल स्टोर क्रेशन के स्वामी महेश पाल का निधन, लम्बी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के पाल परिवार में एक माह के भीतर दूसरी दुखद समाचार सामने आ रही है। पाल स्टोन क्रेशर एवं पाल एलॉय के स्वामी महेश पाल का लम्बी बीमारी चलते निधन हो गया। आज शुक्रवार की सुबह महेश पाल ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 6 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की समाचार से पाल ग्रुप सहित शहर के व्यवसाईयों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर सख्त एक्शन! CM धामी का बड़ा संदेश- देवभूमि में अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

आपको बता दें कि महेश पाल हल्द्वानी के बृज बिहार के निवासी है। उनका जन्म 8 अगस्त 1956 को हुआ था। वह पाल परिवार के सात भाइयों में तीसरे नंबर के भाई थे, वह अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़कर चले गए हैं। ज्ञात हो कि पाल परिवार में 20 दिनों के भीतर दूसरी दुखद घटना हो गयी है। विगत माह 5 नवम्बर को महेश पाल के बड़े भाई बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल का हृदय गति रूक जाने के चलते निधन हो गया था।
इधर पाल परिवार ने बताया कि आज सुबह उनके ताऊ महेश पाल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच जायेगा। कल शनिवार सुबह 9 बजे राजपुरा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: दोपहर 02 बजकर 42 पर समाप्त एकादशी तिथि प्रारंभ होगी, जिसका समापन 25 जून को होगा

Mahesh Pal, owner of Pal Store Creation, passed away, died during treatment in Delhi hospital due to prolonged illness.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440