देहरादून में बड़ा हादसा! 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी दिल्ली नंबर की कार, 5 पर्यटक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, विकासनगर। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम को कार संख्या DL9C 8092 सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में मिली।

यह भी पढ़ें -   29 को हल्द्वानी में CM धामी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, गौलापार से मुखानी तक 5 घंटे रहेंगे सक्रिय, जानिए कब और कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

एसडीआरएफ जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवान खाई में उतरे और एक-एक कर सभी घायलों तक पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीन पुरुष और दो महिलाओं समेत पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।
इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू के बाद सामने आया कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन के अनुसार, चार घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा

सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे में घायल लोगों की सूची
रोहन कुमार, 23 वर्ष — नई दिल्ली
अभिषेक दुबे, 26 वर्ष — रोहिणी, दिल्ली
अभिषेक, 26 वर्ष — नोएडा, उत्तर प्रदेश
शिवानी सिंह, 22 वर्ष — वाराणसी, उत्तर प्रदेश
प्रिंस राज, 22 वर्ष — वाराणसी, उत्तर प्रदेश
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440