उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं केएस रावत को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा और अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून की जिम्मेदारी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून DAV छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, नवदीप राणा बने अध्यक्ष

सरकार ने रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल नियुक्त किया है। उन्हें प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल और लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें -   लक्सर महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर जीत

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने से विभागीय समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440