उत्तराखंड पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल

खबर शेयर करें

छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर समेत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का तबादला एसएसपी कार्मिक पद पर किया गया। उनकी जगह पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी को एसएसपी बनाकर भेजा गया है। वहीं, पीएसी की 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुखवीर सिंह पिथौरागढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। एसएसपी अल्मोड़ा प्रह्लाद नारायण मीणा का तबादला पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) हल्द्वानी के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक बनाकर उत्तरकाशी से पंकज भट्ट को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्र का तबादला उत्तरकाशी किया गया है। अब बागेश्वर के नए कप्तान अमित श्रीवास्तव होंगे, जिनका पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह का तबादला सेनानायक एसडीआरएफ के पद पर किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार आयुष अग्रवाल रुद्रप्रयाग के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी रामचंद्र राजगुरू का तबादला पीएसी की 46वीं वाहिनी के सेनानायक के पद किया गया है।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440