उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसाः यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 25 की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बस खाई में गिर गई। करीब 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।

इधर सूचना मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

यह घटना आज सुबह की है, जब नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस गीत जागीर नदी के किनारे खाई में गिर गई। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल पहुंच चुके हैं, और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं घायलों को खाई से रेस्क्यू किया जा रहा है। अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बस यात्रियों को गोलीखाल से वापस रामनगर लेकर जा रही थी। करीब सुबह 8.30 बजे कूपी क्षेत्र के पास बस गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि बीते दिनों दीपावली का पर्व था, इसलिए कई प्रवासी दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। पर्व मनाने के बाद जिनके लौटने का सिलसिला जारी हो गया है। इसलिए इन दिनों पहाड़ों में टैक्सी और बसों में सवारियां खचाखच भरी रहती हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। इधर इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440