भगवान परशुराम जयंती पर करें सरकारी अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की गई। कहा कि कई राज्यों में भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित हो चुका है, लिहाजा उत्तराखंड सरकार पर इस दिन अवकाश घोषित करे। कहा गया कि इसे लेकर ब्राह्मण उत्थान महासभा का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और 14 मई को परशुराम जयंती पर हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करेगा।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, मंडल महामंत्री विवेक वशिष्ठ, प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोतिया, युवा नगर अध्यक्ष एचएन उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री विजय त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब IIT मद्रास से सीखेंगे AI, नौकरी के नए खुलेंगे रास्ते
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440