मुरझाई हुई तुलसी को बनाये हरी भरी, तो अपनाएं उपाय पौधे को बचाने के

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। तुलसी के पौथे की देखरेख बहुत ही सावधानी से करना होती है अन्यथा यह पौधा जल्दी ही मुरझाकर खत्म हो जाता है। यदि आपके घर में तुलसी के पौधा है और वह हर बार मुरझा जाता है तो आप इन 10 उपायों से अपनी तुलसी को हरा-भरा बनाए रख सकते हैं।

पहला उपाय – तुलसी की जड़ों में रविवार और एकादशी को छोड़कर प्रतिदिन उचित मात्रा में जल अर्पण करना चाहिए। रविवार और एकादशी के दिन तुलसी महारानी ठाकुरजी के लिए व्रत रखती है। वह केवल इन्हीं दो दिनों विश्राम करती और निंद्रा लेती हैं।

दूसरी उपाय – तुलसी में जल न कम और न ही ज्यादाल डालें। यदि ज्यादा मात्रा में जल अर्पण किया तो पौधा समाप्त हो जाएगा और कम मात्रा में भी। कम फिर भी चल जाएगा परंतु ज्यादा नहीं। वैसे यदि एक दिन छोड़कर भी आप पानी अर्पण करेंगे तो चलेगा। बारिश में तो सप्ताह में दो बार ही डालें। ज्यादा पानी से जड़े गल जाती है या उसमें फंगस लग जाता है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में मैदान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान और मौत की जांच

तीसरा उपाय – समय समय पर तुलसी की मंघ्जरियों को तोड़कर तुलसी से अलग करते रहें अन्यथा तुलसी बीमार होकर सूख जाएगी।

चौथा उापाय – तुसली पत्ता, दल या मंजरी तोड़ने से पहले तुलसी जी की आज्ञा लेना जरूरी है। रविवार और एकादशी को यह कार्य नहीं करना चाहिए। नाखुनों से तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए।

पांचवां उपाय – वह महिलाएं तुलसी माता से दूर रहें जिन्हें पीरियड चल रहे हैं। यदि वे तुलसी के आसपास भी होंगी तो तुलसी मुरझाकर मर जाएगी। अत: इस बात का विशेष ध्यान रखें।

छठा उपाय – तुलसी माता के आसपास वस्त्रों को ना सुखाएं। गिले वस्त्रों के आसपास से साबुन की गंध और सफेद किस्म के कीड़े या बैक्टिरिया रहते हैं जिनके कारण तुलसी को भी कीड़े लग सकते हैं। ऐसा अक्सर देखा गया है कि कपड़ों के कारण तुलसी में कीड़े लगे और वह सड़कर, काली पड़कर खतम हो गई।

सातवां उपाय – तुलसी के पौधे को मौसम की मार से भी बचा कर रखना चाहिए। ज्यादा ठंड या गर्मी से तुलसी समाप्त हो जाती है। इसलिए ठंड में तुलसी माता के आसपास कपड़े या कांच का कवर लगाया जा सकता है। तेज धूप और बारिश से भी तुलसी को बचाकर रखें।

आठवां उपाय – तुलसी के पौधे की मिट्टी साफ सुथरी रखें। इसके आसपास जमी हुई मिट्टी नहीं होना चाहिए। इसीलिए इसे थोड़ा-थोड़ा खोदकर उथली मिट्टी बनाकर रखें। गमले में 70ः मिट्टी और 30ः रेत को अच्घ्छी तरह मिलाकर डालें और इसमें तुलसी का पौधा लगाएं।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के बीच बड़ा हादसा टलाः यमुनोत्री हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचे 16 श्रद्धालु

नौवां उपाय – तुसली के पौधे में अच्छी खाद का उपयोग करें। खाद प्राकृतिक या जैविक होना चाहिए। घर में भी खाद बना सकते हैं जिसमें नीम के पत्तों का भी उपयोग करना चाहिए। गाय के गोबर को सूखाकर तुलसी के पौधे में डाल सकते हैं।

दसवां उपाय – तुलसी को जिस गमले में लगा रहे हैं वह बड़ा, चौड़ा और मजबूत होना चाहिए। इसके बाद आप उसमें नीचे 2 बड़े छेद करें। इसके बाद नीचे एक कागज रखकर उसमें खाद वाली मिट्टी मिलाएं। बाद में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी को हरा भरा रखने के लिए एक लीटर पानी में सिर्फ एक चम्मच सेंधा नमक लेकर पौधे की पत्तियों और मिट्टी में छिड़कें। इससे पौधा बहुत हरा-भरा रहेगा। पौधे में अगर कीड़े लग रहे हैं तो उसपर नीम ऑयल स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं।

नोट – तुलसी के पौधे की देखभाल, तुलसी के पौधे को हरा भरा कैसे बनाएं इस संबंध में किसी माली से जरूर मिलें और उसकी सलाह जरूर लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440