भाजपा के बस की नहीं घोषणा पत्र बनाना : दीपक बल्यूटिया

खबर शेयर करें

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने दी अपने पुराने घोषणापत्र को ही दोबारा जारी करने की नसीहत

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा पर कड़ा तंज कसते हुए कहा है कि घोषणा पत्र बनाना इनके बस की बात नहीं है। इनके लिए अच्छा है कि वह अपने 2017 के घोषणा पत्र को ही दोबारा जारी करें। क्योंकि, पुराने घोषणा पत्र में भाजपा ने जो वादे किए थे वह एक भी पूरा नहीं हुआ।

प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह कांग्रेस की लहर है। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा प्रदेश में 1 साल के अंदर तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। जबकि केंद्र में हमारे प्रदेश के दो मंत्री बदल चुकी है। प्रदेश में सबसे अधिक साढ़े 3 साल तक मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद ही चुनाव से अलग हो गए। घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी उन्हें दे दी जिन्हें मोदी ने खुद अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। चुनाव प्रचार को अब महज 4 दिन बचे हैं, और भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार नहीं कर पा रही है। भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र से सहमी हुई है। 2017 के घोषणा पत्र के अनुसार भाजपा कोई भी काम नहीं कर पाई है। इसलिए उन्हें सलाह है कि वह अपने पुराने घोषणा पत्र का ठीक से अवलोकन कर लें। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कागजी घोड़े दौड़ाकर जनता को गुमराह करना बंद कर दे। आगामी 14 फरवरी को जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड… अमेजन गोदाम में आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440