समाचार सच, देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु श्रीमती अनीता मंमगाई, मेयर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चालक सफाई नायकों एवं सफाई कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन की धनराशि 1,21,164/ (रुपये एक लाख इक्कीस हजार एक सौ चौसठ), श्री जितेंद्र जोशी, कुलाधिपति उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा 11,00,000/(रुपये ग्यारह लाख), श्री गौरव गोयल, मेयर, रुड़की, हरिद्वार (स्वयं) 1,01,000/ (रुपये एक लाख एक हजार), ब्रिगे. (रीटा.) सी.बी. थापा, अध्यक्ष 11, किरांति समिति, देहरादून ने 1,41,000/ (रुपये एक लाख इकतालीस हजार), आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं केंद्रीय अध्यक्ष, देवभूमि ज्ञान यज्ञ समिति, श्री लोक मणी जखवाल प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्री मनोहर लाल जुयाल, द्वारा 1,00,000/ (रुपये एक लाख), श्री दयाल सिंह चौहान पुत्र श्री बच्चन सिंह, टिहरी गढ़वाल द्वारा 5,000/(रुपये पाँच हजार), डॉ मधु सिंह, अध्यक्ष कृषि उत्पादन मंडी समिति मंगलौर, हरिद्वार द्वारा 1,00,000/(रुपये एक लाख), डॉ मधु सिंह, अध्यक्ष कृषि उत्पादन मंडी समिति मंगलौर, हरिद्वार ने श्री नोमान की ओर से 21,000 (रुपये इक्कीस हजार), श्री गौरव कुमार राणा की ओर से 11,000 (रुपये ग्यारह हजार) एवं श्री सिद्धांत राणा की ओर से 5,100 (रुपये पाँच हजार एक सौ), श्री महेश शाही, ज्वाला देवी कीर्तन मंडली, गढ़ी कैंट, देहरादून ने 31,000/(रुपये इकतीस हजार), श्री टी. डी. भूटिया, अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद, संगम विहार, गढ़ी कैंट देहरादून ने 25,000/(रुपये पच्चीस हजार) की धनराशि सौंपी है इसके साथ ही माननीय पर्यटन मंत्री जी के माध्यम से श्री जयदीप नेगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरोंखाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50,000 का चेक दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












