विवाह समारोह व्यापार ने किया अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का ऐलान

खबर शेयर करें

टैंट, बैंकट, कैटरिंग, लाइट, डीजे, साउण्ड, बैंड, घोड़ा बग्गी आदि व्यापारियों ने सरकार से आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति की यहां रामपुर रोड स्थित एक बैंकट हाल में आयोजित बैठक में टैंट, बैंकट, कैटरिंग, लाइट, डीजे, साउण्ड, बैंड, घोड़ा बग्गी आदि व्यापारियों ने सरकार से आर्थिक सहायता दिये जाने, बिजली पानी बिल माफ करने, बैंक के ब्याज को कॅरोना सक्रमण काल तक पूर्ण रूप से माफ करने की मांग की है। समिति ने अपनी इन मांगों के समाधान के लिये संघर्ष करने का ऐलान किया है।
समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू कहा कि आज सरकार द्वारा 9 बजे रात तक का समय और 50 व्यक्तियों की अनुमति दी गयी है, परन्तु वर्तमान में तो सालग समाप्त हो चुके है। कारोबार पूरी तरह समाप्त हो चुका है, अब अनुमति से विवाह समारोह से संबंधित व्यापारियों को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं है।
उन्होंने बताया कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही टैंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दाऊदयाल और प्रदेश महामंत्री हरभजन सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवायेंगे।
बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर कहा कि वे सरकार से मांग करते है कि इस समय विवाह समारोह व्यापार से जुड़े व्यापारियों को आर्थिक सहायता की नितांत आवश्यकता है, क्योंकि भुखमरी जैसे हालातों से व्यापारियों को दो चार होना पड़ रहा है। इस दौरान इससे किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
बैठक में समिति की आगामी 12 जुलाई को होने वाली बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में रूपेंद्र नागर, हर्ष वर्द्धन पांडे, सुभाष कश्यप, नंद किशोर कर्नाटक, जगदीश जोशी, ललित पांडे, गिरीश हेड़िया, राम प्रसाद कश्यप, शिव कुमार कश्यप, विनोद वर्मा, संजय पाल, धीरज, बबलू गुप्ता,आदि व्यपारी उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440