रुद्रपुर में आधी रात 4 झोपड़ियों में भीषण आग! धू-धूकर जला घरेलू सामान, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब भगवानपुर क्षेत्र में एक साथ चार झोपड़ियां आग की भीषण लपटों से घिर गईं। देखते ही देखते आग ने चारों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा घरेलू सामान धू-धूकर जलने लगा।

आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुद्रपुर से दमकल टीम मौके के लिए रवाना हुई। अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर महेश चंद के निर्देश पर एक फायर टेंडर और एक मिनी हाईप्रेशर वाहन घटनास्थल पर भेजा गया।

चार झोपड़ियां एक साथ आग की चपेट में
फायर यूनिट जब भगवानपुर पहुंची तो राम पुत्र मोहन, केल्डिया लल्लन पुत्र लक्ष्मण, भोला पुत्र राम और संतोष पुत्र राम की चार झोपड़ियां आग से घिरी हुई थीं। आग तेजी से फैल रही थी और झोपड़ियों के भीतर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो रहा था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में व्यापारियों से CM धामी का सीधा संवाद, बोले- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए मिनी हाईप्रेशर वाहन से पानी की बौछार शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल टीम ने इस दौरान विशेष सावधानी बरती, ताकि आग की लपटें आसपास मौजूद अन्य झोपड़ियों और मकानों तक न पहुंच सकें।

समय रहते आग पर काबू, बड़ा हादसा टला
फायर विभाग की तत्परता के चलते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। हालांकि अग्निकांड में चारों झोपड़ियों के अंदर रखा लगभग पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन संपत्ति के नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -   थराली की सोल घाटी में सड़क बनी मुसीबत! दलदल में फंसी Alto, ग्रामीणों ने पिकअप से रस्सी बांधकर निकाला बाहर

आग कैसे लगी? जांच जारी
फायर विभाग के अनुसार घटना की सूचना 30 अगस्त की तड़के करीब 2रू42 बजे मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर महेश चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर यूनिट को तत्काल मौके पर भेजा गया था। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440