उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में भीषण आग: लाखों का सामान राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। जनपद के ग्राम चकोन स्थित महावीर गंगाडी के पिरूल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आग में प्लांट में लगी एक मशीन, भारी मात्रा में रखा पिरूल पाउडर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक प्लांट संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास के क्षेत्रों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन शॉर्ट सर्किट या प्लांट में मौजूद ज्वलनशील सामग्री को आग फैलने की संभावित वजह माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून DAV छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, नवदीप राणा बने अध्यक्ष

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची टीम ने बड़ी दुर्घटना टाल दी।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ LSM परिसर में NSUI का परचम, लवराज वर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष

आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि चकोन स्थित पिरूल प्लांट में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440