समाचार सच, हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने आयरन लेडी डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन पर सोमवार को मार्केट बंद कर शोक जताया। वर्चुअल के माध्यम से आयोजित शोक सभा में व्यापारी नेताओं ने कहा कि जिस तरह से विधायिका नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश दूरदर्शी सोच रखने वाली तथा हर वर्ग व व्यापारियों के लिए हितों की सोच रखने वाली जनप्रतिनिधि के जाने से हल्द्वानी शहर के साथ संपूर्ण उत्तराखंड में उनकी भरपाई कर पाना बेहद मुश्किल है।
इससे पूर्व अन्तिम दर्शन हेतु कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में आयी डॉ, इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर पर व्यापारीयों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
वर्चुअल शोक सभा में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, मुबारक हुसैन, मोहम्मद आरिफ हुसैन, भवनकार राठौर, विनोद कुमार गुप्ता, नासिर हुसैन, विनोद कुमार अग्रवाल, विजय प्रकाश शर्मा, अफजाल हुसैन, संदीप सक्सेना, जाकिर हुसैन सिद्दीकी, लक्ष्मी नारायण, ओम प्रकाश, मनोज श्रीवास्तव, चंदर, इमरान सलमानी, पंकज जोशी, राहुल दुआ, गुरमीत सिंह, राजू गुप्ता आदि व्यापारियो ने शोक व्यक्त किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


