बाइक डिवाइडर से टकराई, एमबीए छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नवंबर में अब तक 18 से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला थाना कैंट क्षेत्र के पंडितवाड़ी चौकी के पास का है, जहां रविवार रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एमबीए की छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात रायपुर थाना पुलिस सहस्त्रधारा रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक कार चालक को नशे में पाया गया। पुलिस ने उसकी कार सीज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार चालक ने अपनी दोस्त, अल्मोड़ा निवासी एमबीए छात्रा, को प्रेमनगर छोड़ने की जिम्मेदारी अपने दूसरे दोस्त को सौंपी।

दूसरा युवक छात्रा को बाइक से छोड़ने निकला। रास्ते में पंडितवाड़ी चौकी के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक से गिरकर छात्रा का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ कैंट अनिल जोशी ने बताया कि हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440