खनन की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जमरानी क्षेत्र में खनन के माध्यम से निकाली गई सामग्री को लेकर गौलापार क्षेत्र के वाहन स्वामियों ने उपजिलाधिकारी को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनके द्वारा कहा गया कि खनन से निकाली गयी सामग्री में गौलापार के वाहनों का नम्बर नहीं आ पा रहा है तथा स्थानीय लोगों की वाहन ही तीन-चार चक्कर लगा रहे हैं जिस कारण बाहरी वाहनों का एक भी चक्कर नहीं लग पा रहा है। वही जेसीवी द्वारा माल की भराई बाहरी वाहनों से ज्यादा वसूली की जा रही है। उन्होंने मांग की समस्याओं को देखते हुए सभी वाहनों का एक चक्कर तय किया जाय एवं वाहनों के प्रवेश तथा निकासी का भी समय निश्चित किया जाय। हम सभी की वाहन बैंकों द्वारा वित्त पोषित हैं ऐसे में हमें अपनी गाड़ियों की किश्तें चुकाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, जीवन सिंह, राकेश सिंह, एमएस बिष्ट, सुन्दर सिंह, गौरव बिष्ट, नरेन्द्र राणा, पंकज सिंह, मनीष बिसौती, विशाल बिष्ट व सुनील उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440