विक्षिप्त लोगों को सरकारी शरणालय बनाकर दिया जाये आश्रय

खबर शेयर करें

श्री आनन्द आश्रम की संचालिका कनक ने एडीएम के माध्यम से डीएम को प्रेषित किया ज्ञापन

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री आनन्द आश्रम (वृद्धाश्रम) की संचालिका एवं अध्यक्ष कनक चंद ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से महानगर हल्द्वानी में घूम रहे मानसिक रोगी व विक्षिप्त लोगों को एक सरकारी शरणालय में आश्रय दिये जाने की मांग की है। शुक्रवार को कनक चंद ने अपनी संस्था के सदस्यों व कर्मचारियों के साथ एडीएम एसएस जंगपागी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में समाजसेविका कनक चंद का कहना है कि हल्द्वानी महानगर व ग्रामीण इलाकों में कई मानसिक रोगी व विक्षिप्त लोग घूम रहे हैं। ऐसे लोग कभी-कभी राहगीरों व आने-जाने वाले वाहनों पर भी पत्थर बाजी आदि घटनायें कर चुके है। साथ ही ऐसे लोगों के कारण बाजारों में डर बना रहता है।
ज्ञापन के माध्यम से कनक चंद ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि हल्द्वानी के शहर व ग्रामीण इलाकों में घूम रहे मानसिक रोगी व विक्षिप्त लोगों के लिये महानगर में एक सरकारी शरणालय बनाया जाये और उसमें ऐसे लोगों को आश्रय दिया जाये। ताकि कुशल स्टाफ की निगरानी में इनको संरक्षण मिल सके।
आश्रम संचालिका द्वारा ज्ञापन द्वारा यह भी अवगत करवाया गया है कि पुलिस विभाग, अस्पतालों और आम जनता द्वारा उन्हें सम्पर्क कर इन मानसिक रोगियों को वृद्धआश्रम में आश्रय देने को कहा जाता है। परन्तु ऐसे लोगों की देखभाल वृद्धआश्रम में वृद्धजनों के बीच करना सम्भव नहीं होता है। ऐसे लोग के कारण आश्रम के वृद्धाश्रम के लिये खतरा उत्पन्न हो सकता है।
ज्ञापन देने में आश्रम की संचालिका कनक चंद के साथ उनकी टीम में भावना बिष्ट, ममता देवाल, पूजा सिंह, मोनिका टम्टा और यशोदा रावल मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440