हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी के जवान की पत्नी ने फांसी के फंदे में झूल कर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां तल्ली बमौरी में एक मर्चेंट नेवी के जवान की पत्नी का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतार अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें -   १ जुलाई २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के अनुसार तल्ली बमौरी स्थित सनलाइट एनक्लेव फेज-2 निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात दीपक की पत्नी 43 वर्षीय मीना कठायत को कमरे में फांसी के फंसे पर लटका खुद दीपक ने ही देखा था। मौके पर परिजनों को बुलाया और महिला को उतारकर क्षेत्र के ही निजी अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें -   BLO ने दिया था फॉर्म? आज ही जमा करें, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका वोट! कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी अपील

जब डॉक्टरों ने मृत घोषित का दिया। इसके बाद एसटीएच लेकर गए। यहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। एसओ पंकज जोशी ने बताया कि जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं। पुलिस मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करना मान रही है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440