दुर्गापालपुर परमा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश, ग्रामीणों ने लिया पेड़ लगाने और बचाने का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं। नैनीताल जिले के दुर्गापालपुर परमा, हल्दूचौड़ में सोमवार 10 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को फलदार पौधे निशुल्क वितरित किए गए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पंत ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कमी के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में पौधरोपण के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण करना भी बेहद जरूरी है।

इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि पॉलीथीन मिट्टी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ मानव एवं पशु स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। ग्रामीणों से पॉलीथीन का प्रयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें -   पहले प्रयास में UKPCS में चमकीं हल्द्वानी की प्रतीक्षा राज चौहान, 10वीं रैंक के साथ बनीं नायब तहसीलदार

कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना करते हुए डॉ. पंत ने कहा कि दुर्गापालपुर परमा के ग्रामीणों ने बेहद शांतिपूर्वक पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी बातों को समझा और प्रकृति को बचाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -   ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य संयोजक गोपाल जोशी, ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल एवं उनके पति सुरेंद्र मलवाल का विशेष सहयोग रहा। डॉ. आशुतोष पंत ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440