समाचार सच, देहरादून। अगले चार दिन देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर क्षेत्रों में अधिक दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद रविवार और सोमवार को एक बार फिर बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून सीजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। मानसून के जाते-जाते कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


