असहायों के लिये थाल सेवा रख रही महानगर के हर चौराहों में भोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। असहायों के लिये थाल सेवा महानगर के हर चौराहों पर प्रतिदिन भोजन रख रही हैं। थाल सेवा द्वारा बुधवार को भी 1400 पैंकिट भोजन चौराहों में ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को सौंपा गया।

ज्ञात हो कि लॉक डाउन के चलते थालसेवा के सेवादार प्रतिदिन एचएन इन्टर कालेज, सिन्धी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौक, कोतवाली, तिकोनिया चौराहा, छतरी चौराहा, मुखानी चौराहा सहित कई पुलिस नाको पर पका हुआ भोजन रखकर सेवा दे रही हैं। जहां से उक्त भोजन को पुलिस कर्मी जरूरतमंदों तक पहुंचा देती हैं।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

संस्था के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि थाल सेवा गरीब व असहाय लोगों के लिये दोपहर व रात का भोजन उपलब्ध करवा रहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम कोरोना संकट के योद्धा है, थाल सेवा इनके जज्बे को सम्मान करते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440