दुग्ध उत्पादकों को मिले योजनाओं अधिक से अधिक लाभ: बीएस फिरमाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुग्ध सहकारिताओं में गति लाते हुए योजनाओं से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किये जाने के साथ ही शतप्रतिशत प्राप्त धनराशि समयावधि में व्यय करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। यह निर्देश वानिकी प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निदेशक डेरी विकास बी.एस. फिरमाल द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियो को दिये।

उन्होंने दुग्ध सहकारिता में गति प्रदान किये जाने हेतु जिला योजना, दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना, महिला डेरी विकास योजना, पशु चारा अनुदान योजना के अंतर्गत जारी की गई धनराशि का 15 दिन में उपयोग करने व समस्त अधिकारियों से दुग्ध उत्पादको से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिये। तंाकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को मिल सके। निदेशक डेरी श्री फिरमाल ने कहा कि किसी भी योजना में धनराशि की आवश्यकता होने पर धनराशि शीघ्र मांग का प्रस्ताव प्रेषित करे ताकि सम्बन्धित योजना में बजट अवमुक्त की जा सके। उन्होंने कहा कि कार्याे में लापरवाही करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्त जनपदों के सहायक निदेशकों से कहा कि आपदा के दौरान काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पडा है व विधानसभा सामान्य निर्वाचन सामने है ऐसे में काश्तकारों को दुग्ध योजनाओ से त्वरित लाभ पहुॅचना अधिकारियों का दायित्व है योजनाओ की धनराशि यदि समय अवधि में व्यय नही की जाती है तो सम्बन्धित सहायक निदेशक इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदार होगे।

उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी क्षेत्रों में जाये तथा पशुपालकों दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होने कहा कि दुग्ध सहकारिता के उत्थान एंव दुग्ध उत्पादकों के उन्नयन के लिए किसी भी योजना के धनराशि की आवश्कता हो तो तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराये तांकि बजट उपलब्ध कराई जा सके। कार्याे में ढीलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

बैठक में उप निदेशक संजय उपाध्याय, वित्त अधिकारी कमलेश भण्डारी, सहायक निदेशक मुख्यालय भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, राम प्रसाद, अपर निदेशक महिला डेरी एचएस कुटोला,सभी जनपदों के सहायक निदेशक, मुख्यालय के अधिकारी एंव यूसीडीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440