पट्टाधारकों पर लगाया खनन स्वामियों ने मनमानी का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज। खनन वाहन स्वामियों ने पट्टाधारकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टाधारक निर्धारित मानकों के अतिरिक्त वाहन स्वामियों से रायल्टी वसूल रहे है। स्थानीय प्रशासन मनमानी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
ट्रांस्पोर्टर यूनियन के बैनर तले खनन वाहन स्वामी सोमवार को भी धरने पर डटे रहे। यहां आयोजित सभा में वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट खनन के पट्टों में रायल्टी का मूल्य 8 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि वाहन स्वामियों से 35 रुपये प्रति क्विंटल वसूले जाते है। मनमाने रेटों पर प्रशासन अकुंश नही लगा पा रहा है। आरोप लगाया कि रायल्टी के अतिरिक्त डब्लूआर में वाहन स्वामियों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आरबीएम दिया जाता है। जो अवैध खनन की श्रेणी में आता है। इसके अलावा वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि उकरौली में कांटे की तौल कई गुना बढ़ा रखी है। वाहन स्वामियों का आरोप है कि स्टोन क्रशर रायल्टी का खनन 52 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे है। बिना रायल्टी से क्रशर स्वामी 40 रुपये प्रति क्विंटल आरबीएम खरीदते है। यूनियन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चौहान ने बताया कि मनमानी बंद नही होने पर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर इंद्रप्रसाद, संदीप बावा, इंदजीत सिंह, गुरसाहब सिंह, मनजीत सिंह, मदनलाल, गौतम सिंह राणा, अकबर खां, सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: तर्पण के दौरान जल में काले तिल मिलाकर पितरों को अर्पित करने की परंपरा है आखिर क्यों?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440