समाचार सच, देहरादून। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या संक्रमित पाई गई हैं। आज उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एहतियातन खुद को आईसोलेट कर लिया है।
उत्तराखंड की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामले सामने आने से चिंताएं भी बढ़ कई है। शनिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी देने के साथ ही सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य में 725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 81211 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 72987 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5934 मामले एक्टिव हैं, जबकि 1341 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 949 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक राजधानी दून में संक्रमण ज्यादा फैलने का एक मुख्य कारण स्मार्ट सिटी के नाम पर एक साथ पूरे शहर को बेतरतीब तरीके से खोदना भी है। सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वैक्सीन का ढिंढोरा पीट रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












