हल्द्वानी पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की टीम, किया बवाल इलाकों का मुआयना, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शांति और अमन बहाल की गुजारिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने दो सदस्यों के साथ बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया। उन्होंने आगजनी प्रभावित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया।

जानकारी अवगत कराते हुए बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना के वक्त थाने में कुल 11 सदस्यों का स्टॉफ था, जिसमें तीन मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कार्मिक मौजूद थे। उपद्रवियों ने थाने को दोनों ओर से घेर लिया था, जिसके बाद उनके द्वारा थाने में आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में मैदान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान और मौत की जांच

तत्पश्चात अध्यक्ष इकबाल सिंह ने घटनास्थल मलिक के बगीचा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सदर एसडीएम पारितोष वर्मा से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कहा यह जो बनभूलपुरा में घटना हुई है, वह निंदनीय है। हम चाहते हैं कि यहां अमन और शांति बहाल हो। हमारी आप सभी से अपील है कि यहां अमन और शांति कायम करने में आप अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जिस पर स्थानीय लोगों और मस्जिद के मौलाना, धर्मगुरुओं ने अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा से शांति और अमन बहाल करने की गुजारिश की। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शासन और प्रशासन की तरफ से हमारा पूर्ण सहयोग किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440